फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: कंप्यूटर चलाना नहीं जानते 65 प्रतिशत पंचायत सहायक, दिलवाई जाएगी ट्रेनिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। प्रदेश के पंचायतीराज मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने कहा है कि पूरे प्रदेश में 60 से 65 प्रतिशत पंचायत सहायक अंट्रेंड हैं। उन्हें कंप्यूटर चलाना नहीं आता है। इसके लिए उन्हें केंद्र व प्रदेश सरकार की एजेंसी की मदद से ट्रेनिंग दिलवाई जाएगी।
विज्ञापन

ट्रेनिंग दिलवाने के बाद जब वह काम करेंगे तो 207 स्कीम है। हर स्कीम पर एक काम के बदले उसे पांच रुपये अलग से मिलेगा। अभी उसे कंप्यूटर चलाना ही नहीं आता है तो उसे लाभ कैसे मिलेगा। पूरे प्रदेश में 58189 गांव हैं, उन सभी के पंचायत सचिवालय को सुरक्षित और बेहतर करना है। पंचायत सहायकों को ट्रेनिंग मिलेगी तो लोगों को उसका फायदा पहुंचेगा। मंत्री जी के दौरे के दौरान गार्ड ऑफ ऑनर न होना भी चर्चा का विषय बना रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें