फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: माध्यमिक संस्कृत शिक्षा परिषद की परीक्षाएं आज से

Wed, 22 Feb 2023 10:52 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। उत्तर प्रदेश माध्यमिक संस्कृत शिक्षा परिषद की परीक्षाएं गुरुवार से शुरू होगी। 20 मार्च तक चलने वाली इन परीक्षाओं के लिए दो परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इसमें 584 परीक्षार्थी शामिल होंगे।
विज्ञापन

डीआईओएस राजेंद्र बाबू ने बताया कि पूर्व मध्यमा द्वितीय और उत्तर मध्यमा प्रथम कक्षाओं की परीक्षाएं सुबह पहली पाली में साढ़े आठ बजे से शुरू होंगी, जो पौने 12 बजे तक चलेंगी। पूर्व मध्यमा प्रथम और उतर मध्यमा द्वितीय की परीक्षाएं दोपहर दो से शाम सवा पांच बजे तक चलेंगी। पहले दिन चारों कक्षाओं में संस्कृत प्रथम का अनिवार्य पेपर है। जनपद में स्वामी प्रेमाश्रम संस्कृत उच्चतर माध्यमिक विद्यालय तिर्वा और राधा देवी आदर्श संस्कृत उच्चतर माध्यमिक स्कूल गुरसहायगंज को केंद्र बनाया गया है। स्वामी प्रेमाश्रम संस्कृत विद्यालय तिर्वा में इस विद्यालय के अलावा मुकुंद संस्कृत उच्चतर माध्यमिक स्कूल, लोमश ऋषि संस्कृत विद्यालय ऊंचा गुरसहायगंज के कुल 272 परीक्षार्थी शामिल होंगे। राधा देवी आदर्श संस्कृत उच्चतर माध्यमिक स्कूल गुरसहायगंज में च्यवन आश्रम संस्कृत विद्यालय चियासर व स्वामी प्रेमाश्रम संस्कृत विद्यालय तिर्वा के सिर्फ व्यक्तिगत कुल 312 परीक्षार्थी शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें