तालग्राम। जयसिंहपुर में हत्याकांड के मुख्य आरोपी ने न्यायालय में आत्मसमर्पण के बाद उसकी पत्नी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उसे कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है। पुलिस अब अन्य हत्यारोपियों की तलाश में जुटी हुई है।
तालग्राम थाना क्षेत्र के ग्राम जयसिंहपुर में जमीन के विवाद को लेकर आसपा जिला महासचिव सत्येंद्र सिंह उर्फ बंटू कठेरिया की चाचा सूरज पाल ने लाइसेंसी बंदूक से गोली मारकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने सत्येंद्र के पिता सत्यपाल की तहरीर पर सूरजपाल, पत्नी विट्टन देवी, पुत्री काजल, शोभा, पुत्र अनुज, शिवशंकर सहित आठ नामजद व दो अज्ञात लोगों के विरुद्ध हत्या, बलबा समेत विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की थी। पुलिस हत्याकांड में शामिल आरोपितों की तलाश में लगातार दबिश दे रही थी। मुख्य आरोपी सूरजपाल ने पहले दिनों न्यायालय में आत्मसमर्पण किया था। पत्नी बिट्टन देवी को थाना प्रभारी देवेश कुमार ने टीम के साथ बुधवार को कारमुल्लापुर से गिरफ्तार कर लिया। महिला पुलिस की अभिरक्षा में आरोपित महिला का मेडिकल परीक्षण कराकर जेल भेज दिया गया।