फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

औंधे मुंह गिरे नए आलू के दाम

विज्ञापन
कच्चे आलू की खुदाई करते मजदूर। - फोटो : KANNAUJ
विज्ञापन
कन्नौज। एक पखवाड़े पहले आलू के चढ़े दाम औंधे मुंह गिर गए। 2300 रुपये प्रति पैकेट(50 किलो) आलू के दाम 500 से 600 रुपये पर आ गए हैं। मंदी से किसानों को बड़ा झटका लगा है। इतने दामों में लागत तक न निकलती देख किसानों ने खुदाई रोक दी है।
विज्ञापन

इस बार पूरे साल आलू के अच्छे भाव मिलने ने किसान मालामाल थे। इससे इस बार रकबा बढ़ा दिया गया था। किसानों को नई फसल से भी काफी उम्मीदें थीं। नई फसल की खुदाई में आलू के दाम 2200 से 2300 रुपये प्रति पैकेट रहे। इससे किसान खुश थे। किसानों ने बड़े पैमाने पर खुदाई शुरू कर दी थी। बाजार में आवक बढ़ने से आलू के दाम नीचे आ गए। तीन दिन पहले 1800 रुपये पैकेट बिकने वाला आलू शुक्रवार को 500 से 600 रुपये प्रति पैकेट बिका। इससे किसान परेशान हैं। इनका कहना है कि ताजा दामों में लागत तक सीधी नहीं हो रही है। इससे इन्होंने खुदाई रोक दी है। किसानों ने फसल पकने पर खुदाई करने का मन बनाया है।
विज्ञापन

एक बीघा में आलू की कुल लागत
पैदावार: करीब बीस से तीस पैकेट
पलेवा: 125 रुपये
सिंचाई: 500 रुपये
मजदूरी: 1000
आलू बीज: 5600 रुपये
जुताई:375 रुपये
गुड़ाई: 310 रुपये
डेढ़ बोरी डीएपी: 2014 रुपये
यूरिया-660 रुपये
दवा-300 रुपये
झुलसा रोग की दवा-400 रुपये
विटामिन दवा-150
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें