फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंस वध लीला देख दर्शक हुए रोमांचित

Mon, 02 Nov 2015 12:11 AM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
गांव मियांगंज में चल रही रासलीला के दौरान शनिवार की रात कृष्ण जन्म व कंस वध की लीला का मंचन किया गया। मथुरा से आए कलाकारों के अभिनय देखकर दर्शक मंत्रमुग्ध हो गए।
विज्ञापन


आदर्श रामलीला कमेटी की ओर से मियांगंज रामलीला मैदान परिसर में रात नौ बजे लीला शुरू हुई। इस दौरान मेहंदीपुर, सैयदपुर सकरी, सकरी खुर्द, दंदारौ खुर्द, मानीमऊ, कपूरापुर, गंगागंज, सकरी का पुरवा, महमीदपुर वीजा, नाहरघाटी, गुमटिया आदि गांवों के ग्रामीण रासलीला देखने आए।

इस दौरान सजाई गई भगवान कृष्ण की भव्य झांकी आकर्षण का केंद्रबिंदु रही। लोगों ने आरती उतारी व पुष्प वर्षा कर चढ़ावा चढ़ाया। मथुरा से आए कलाकारों ने लीला के दौरान दिखाया कि मथुरा में कंस के आतंक से जनता परेशान है। चारों तरफ त्राहि-त्राहि मची है। अत्याचार का अंत करने के लिए देवकी के गर्भ से भगवान कृष्ण का जन्म होता है।
विज्ञापन


फिर गोकुल में बाल लीलाएं करने के बाद कृष्ण व बलराम का मथुरा आगमन होता है। यहां राक्षसों का वध करते हुए श्रीकृष्ण कंस का भी वध कर देते हैं। कंस वध होते ही जयकारे गूंजने लगते हैं। इस मौके पर संजय गुप्ता, रामपाल कुशवाहा, अमर सिंह, अनिल कुशवाहा, चंद्रप्रकाश, जोगेंद्र कमल, संजय वाल्मीकि, नसीम, रियासत, इलियास, नेता कुरैशी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें