फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: गला दबाकर पत्नी को मारने की कोशिश

विज्ञापन
विज्ञापन
छिबरामऊ। अतिरिक्त दहेज में कार की मांग पूरी न होने पर पति ने विवाहिता को गला दबाकर जान से मारने का प्रयास किया। पीड़ित महिला ने राज्य महिला आयोग, डीएम व एसपी के अलावा कई जगहों पर शिकायत की है।
विज्ञापन


सिकंदरपुर चौकी क्षेत्र के खेड़ा जगदीशपुर निवासी कामिनी देवी ने बताया कि उसकी शादी 28 फरवरी 2023 को छिबरामऊ के मोहल्ला चौधरियान निवासी युवक के साथ हुई थी। उसके पिता शादी में नकदी, जेवरात व घरेलू सामान समेत कार दहेज में दी थी। ससुराल पहुंचने के कुछ दिन बाद ही पति समेत ससुरालीजनों ने अतिरिक्त दहेज में एक दूसरी कार की मांग शुरू कर दी। मायके पक्ष के लोगों ने कई बार समझाया लेकिन इन लोगों ने उसे परेशान करना बंद नहीं किया। 27 जून को उसके पति ने गला दबाकर जान से मारने का प्रयास किया। किसी तरह जान बचाई और फोन से भाई को बुलाया। उसके बाद इन लोगों ने उसे पहने हुए कपड़ों में घर से निकाल दिया। इस संबंध में कोतवाल नरेंद्र सिंह ने बताया कि ऐसा कोई मामला संज्ञान में नहीं है। शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें