फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: रंजिश में मां-बेटे का गला दबाकर जान से मारने की कोशिश

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। रंजिश में छह नामजद समेत कई अन्य लोगों ने मां-बेटे का गला दबाकर जान से मारने की प्रयास किया। लाठी-डंडों व लोहे की रॉड से मारपीट कर दोनों को गंभीर रूप से घायल कर दिया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर घायलों का जिला अस्पताल में उपचार कराया।
विज्ञापन

सदर कोतवाली के गांव अकबरपुर सराय घाघ निवासी नीलम दुबे गुरुवार को दोपहर एक बजे पायनियर रेस्टोरेंट के पास से जा रही थी। रंजिश में गांव के आदित्य दुबे, विकास दुबे, रवि दुबे, अमित दुबे, अश्वनी दुबे, ओमप्रकाश दुबे ने नीलम दुबे को घेर लिया। इसके बाद लाठी-डंडों व लोहे की रॉड से हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया। शोर सुनकर वहां खड़े लोगों ने पुत्र को सूचना दी।
पुत्र मौके पर आया और उसने बचाने का प्रयास किया। तो पुत्र के सिर में रॉड से प्रहार कर उसका गला दबाकर जान से मारने का प्रयास किया। मौके में मौजूद भीड़ के ललकारने पर सभी लोग जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। पुलिस ने नीलम की तहरीर पर आदित्य सहित छह नामजद व कई अज्ञात लोगों के खिलाफ मारपीट कर धमकी देने का मुकदमा दर्ज कराया। कोतवाल कपिल दुबे ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर विवेचना की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें