फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कन्नौज में विसर्जन यात्रा के दौरान जयश्री राम के नारे लगाने से नाराज ग्रामीणों ने किया हमला, 11 घायल

Fri, 05 Feb 2021 10:44 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कान्नौज
विज्ञापन
गुरसहायगंज कोतवाली में शिकायत करने पहुंचे खरगपुर के ग्रामीण - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
कन्नौज के गुरसहायगंज में श्रीमद्भागवत कथा के बाद विसर्जन यात्रा से ट्रैक्टर ट्राली से लौट रहे खरगपुर के ग्रामीणों पर कटकइया के लोगों ने हमला बोल दिया। ट्राली में बैठे लोग जयश्री राम के नारे लगा रहे थे। इसी को लेकर विवाद शुरू हुआ। आरोप है कि हमलावरों ने महिलाओं से अभद्रता व लूटपाट भी की। हमले में दो महिलाओं समेत 11 लोग घायल हुए हैं।
विज्ञापन


नाराज ग्रामीणों ने कोतवाली पहुंचकर आठ लोगों के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने घायलों को सीएचसी भेजकर जांच शुरू की है। थाना सौरिख के खरगपुर निवासी ब्रजमोहन सिंह ने श्रीमद्भागवत कथा कराई थी। कथा समापन पर वह पूजा सामग्री का विसर्जन करने दो ट्रैक्टर ट्राली से जलेसर गंगा घाट आए थे। एक ट्रैक्टर पर महिलाएं थीं।

 
विज्ञापन

दूसरे ट्रैक्टर पर पुरुष बैठे थे। इनमें कई ब्राह्मण परिवार भी थे। सभी गंगा घाट पर विसर्जन के बाद रात में लौट रहे थे। बताया गया कि ट्रैक्टर पर साउंड बाक्स से धार्मिक गाने बज रहे थे। बीच-बीच में लोग जयश्री राम के नारे लगा रहे थे। ब्रजमोहन का आरोप है कि गुरसहायगंज कोतवाली क्षेत्र के कटकइया गांव से गुजरते समय जयकारों से नाराज ग्रामीणों (जाति विशेष) ने महिलाओं की ट्रैक्टर ट्राली रोक ली।

यह महिलाओं से अभद्रता करने लगे। पीछे से ट्रैक्टर ट्राली से आ रहे लोग  महिलाओं से अभद्रता व मारपीट देख बचाने पहुंच गए। तब तक कटकइया के ग्रामीणों ने लाठी-डंडा व धारदार हथियार से हमला बोल दिया। मारपीट में विमला, अनुष्का, धीरज, राजू, राजन, नीलू, अजय, अभिनव, आशीष, दीपक व नारायण ज्यादा घायल हो गए।

श्रद्धालुओं ने भागकर जान बचाई। खरगपुर के श्रद्धालुओं ने गुरसहायगंज कोतवाली पहुंचकर घटना की जानकारी दी। चंदन ने सोने की जंजीर समेत अन्य महिलाओं ने जेवर लूटने का आरोप लगाया। पुलिस ने सभी घायलों को सीएचसी भेज दिया। सीओ सदर शिव प्रताप सिंह ने बताया कि कोतवाल को जांच कर कार्रवाई करने और रिपोर्ट लिखने के लिए कहा गया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें