फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उधार दिए रुपये मांगने पर की पिटाई

विज्ञापन
विज्ञापन
तिर्वा। उधार दिए रुपये वापस मांगने पर तीन लोगों ने सराफा व्यवसायी की जमकर पिटाई कर दी। बीच-बचाव करने आई उसकी पत्नी व तीन पुत्रियों को भी मारपीट कर घायल कर दिया। घायलों को मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया है। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दी है। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
विज्ञापन

कोतवाली के अमृतपुर्वा गांव निवासी पूर्व प्रधान चंद्रशेखर की कस्बे के ठठिया रोड पर सराफा की दुकान है। कुछ समय पहले उन्होंने गांव के ही एक व्यक्ति को 1.25 लाख रुपये उधार दिए थे। चंद्रशेखर की पुत्री की शादी 15 मार्च को होनी है। इसके लिए वह रुपये के इंतजाम में लगे हैं। उन्होंने उधार दिए रुपये युवक से वापस मांगे। इस बात से युवक नाराज हो गया। उसने अपने दो साथियों के साथ घर में घुसकर सराफा व्यवसायी के साथ मारपीट शुरू कर दी। बीच बचाव करने आई उसकी पत्नी लौंगश्री, पुत्री पूजा, सुधा व प्रियंका को मारपीट कर घायल कर दिया।
ग्रामीणों ने घायलों को मेडिकल कालेज में भर्ती कराया। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दी है। कोतवाल शैलेंद्र कुमार मिश्रा ने बताया कि मामले की जांच कर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा। इसके बाद आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें