फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पैसा न होने से बंद पड़े हैं एटीएम

Thu, 19 Jan 2017 11:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज
विज्ञापन
बंद एटीएम - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
कस्बे की ग्रामीण बैंक  व स्टेट बैंक  में पैसों की कमी के चलते उपभोक्ता परेशान हैं। दो दिनों से ग्रामीण बैंक में कैश हनीं है। वहीं, स्टेट बैंक में पर्याप्त कैश न होने से लोग परेशान हैं। बैंक मैनेजर का कहना है कि पर्याप्त धनराशि न होने से परेशानी हो रही है। एटीएम बंद होने से भी उपभोक्ताओं की मुसीबत बढ़ रही है।
विज्ञापन


उपभोक्ता मेराज, शमीम, चंटू, ,मुकेश, रतीराम, धर्मेंद्र ने बताया कि वह दो दिनों सेे बैंक के चक्कर काट रहे हैं लेकिन उन्हें ग्रामीण बैंक से पैसा नहीं मिल पा रहा है। बुधवार को लाइन में लगे रहे और तीन-चार घंटे बाद बैंक प्रबंधक ने कह दिया कि आज कैश नहीं कल आना। यही हाल गुरुवार का रहा। ग्रामीण बैंक प्रबंधक दीपक कुमार गुप्ता का कहना है कि उनके पास कैश नहीं है। इस संबंध में उच्चाधिकारियों को अवगत करा दिया गया है। जल्द ही कैश की समस्या खत्म हो जाएगी।

वहीं, स्टेट बैंक में दो दिनों से पर्याप्त कैश न होने के चलते उपभोक्ता परेशान हो रहे है। कृष्णकुमार ने बताया कि मवेशी खरीदने के लिए 40 हजार रुपये की जरूरत है। लेकिन यहां रोज केवल पांच हजार रुपये ही निकल पा रहे हैं। तौफीक अली खान ने बताया कि उन्हें पैसे की जरूरत पड़ी तो 20 हजार रुपये का ड्राफ्ट भरा। कैशियर ने कैश देने से मना कर दिया। कहा कि अभी इतना पैसा नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस संबंध में शाखा प्रबंधक जगदीश चंद्र ने बताया कि पर्याप्त कैश नहीं है लेकिन इस समस्या का जल्द ही समाधान हो जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें