फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटीएम के बाहर दिन भर लगी रही लंबी कतारें

Mon, 14 Nov 2016 09:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज
विज्ञापन
एटीएम के बाहर लगी लाइन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सोमवार को गुरुनानक जयंती होने से बैंक बंद रहे। ऐसे में एटीएम पर लोगों की कतार और लंबी लगी रहीं। एटीएम पर पहले ही से पैसों की दिक्कत थी और अब एक दिन की बंदी के बाद और दिक्कतें और बढ़ गई। बैंक बंद थी ऐसे में यहां पर न सिर्फ  बैंक से पैसे नहीं मिल पाए बल्कि एटीएम से भी मुश्किल पैसे मिल पाए।
विज्ञापन


पीएनबी शाखा प्रबंधक साकेत कुमार ने बताया कि एटीएम से पैसे निकालने पर 30 दिसंबर तक कोई चार्ज नहीं लगेगा । कोई भी ग्राहक किसी भी एटीएम से पैसे निकाल सकता है। इस दौरान कई जगह उपभोक्ताओं में झड़पे भी हुई इस बात को लेकर की एक-एक ग्राहक कई एटीएम कार्ड से पैसे निकाल रहा था। इसकी वजह से सभी को पैसे निकालने में दिक्कत आ रही थी। लाइन में खड़े उपभोक्ता पीयूष कटियार ने कहा कि ऐसे उपभोक्ताआें पर बैंक को लगाम लगानी चाहिए जिससे और ग्राहकों को परेशानी न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें