फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अतिक्रमण पर डीएम के तेवर तल्ख, एसडीएम को दिए कार्रवाई के निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
छिबरामऊ(कन्नौज)। नगर के मुख्य मार्ग पर दुकानदारों के अतिक्रमण पर डीएम की नजरें टेढ़ी हो गई हैं। उन्होंने एसडीएम को कार्रवाई के निर्देश देते हुए सड़क के दोनों ओर पीली पट्टी डलवाकर सीमांकन कराए जाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

शनिवार को नगर के मुख्य मार्ग पर दुकानों के सामने अतिक्रमण देख डीएम राकेश कुमार मिश्रा व एसपी प्रशांत वर्मा का पारा चढ़ गया। डीएम ने एसडीएम देवेश कुमार गुप्ता को व्यापार मंडल की बैठक बुलाकर व्यापारियों से अतिक्रमण के संबंध में वार्ता के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सड़क के दोनों ओर पीली पट्टी डलवाकर सीमांकन कराया जाएगा। अगर कोई दुकानदार पीली पट्टी को पार करता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाए। फुटपाथ पर अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। डीएम के निर्देश पर एसडीएम ने चेयरमैन राजीव दुबे से वार्ता की। रविवार को व्यापारियों के साथ बैठक कर अतिक्रमण के खिलाफ रणनीति तैयार की जाएगी।
घर-घर जाकर दर्ज करें वरासत
डीएम राकेश कुमार मिश्रा ने कहा कि लेखपाल घर-घर वरासत दर्ज करें। इस कार्य में लापरवाही नहीं होनी चाहिए। राजस्व संबंधी शिकायतों के निस्तारण के लिए पुलिस व राजस्व की संयुक्त टीम मौके पर जाकर समस्या का निस्तारण करे।
विज्ञापन

गोवंशों को सर्दी से बचाने के लिए करें समुचित इंतजाम
डीएम राकेश मिश्रा ने कहा कि लेखपाल सभी गोशालाओं का निरीक्षण करें। सर्दी से गोवंशों को बचाने के लिए समाजसेवियों से मदद लें। गोशालाओं में गोवंशों के लिए चारे व पानी के समुचित प्रबंध होने चाहिए। पशु चिकित्सकों को बुलाकर गोवंशों का नियमित परीक्षण कराएं। सर्दी से गोवंश की मौत की पुष्टि होने पर दोषी कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
गरीबों को चयनित कर उपलब्ध कराएं कंबल
डीएम ने कहा कि सभी लेखपाल गांव-गांव जाकर गरीबों का चयन करें। उन्हें कंबल उपलब्ध कराएं। कोई भी गरीब व बेसहारा कंबल पाने से महरूम न रहे। अगर कंबल कम पड़ते हैं तो जिला मुख्यालय को अवगत कराया जाए। कंबलों की कमी नहीं होने दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें