फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अति कुपोषित तीन बच्चे चिह्नित, एक भर्ती

विज्ञापन
जिला अस्पताल के एनआरसी में भर्ती बच्ची अपनी मां के साथ व मौजूद डॉ.वरुण कटियार। - फोटो : KANNAUJ
विज्ञापन
कन्नौज। राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत अति कुपोषित श्रेणी में तीन बच्चों को चिह्नित किया गया है। इनका वजन सामान्य बच्चों की तुलना में काफी कम है। अभिभावकों को इन बच्चों के खानपान पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए गए हैं। टीम के सदस्य एक परिवार को समझाने में कामयाब हुए हैं। बच्ची को जिला अस्पताल के एनआरसी (पोषण पुनर्वास केंद्र) में भर्ती कराया गया है। अन्य दो बच्चों को भर्ती कराने के लिए टीम प्रयास कर रही है।
विज्ञापन

विकास खंड जलालाबाद के आंगनबाड़ी केंद्र इनायतपुर में राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत टीम ए के डॉ.वरुण सिंह कटियार ने स्वास्थ्य परीक्षण किया। एक साल की रहनुमा पुत्री नाजरीन का वजन 6.700 किलोग्राम मिला। बच्ची का वजन करीब आठ किलोग्राम होना चाहिए। परिवार के सदस्यों को समझाकर उसे एनआरसी में भर्ती कराया गया। डॉ. वरुण कटियार ने बताया कि इसी तरह जसपुरापुर गांव में तीन वर्षीय रौनक को चिह्नित किया गया। वजन महज सात किलोग्राम है। उसका वजन करीब 13 किलोग्राम होना चाहिए। टीम ने परिवार के सदस्यों से संपर्क किया है। रिश्तेदारी में शादी होने की वजह से बच्चा व मां नहीं हैं। इनके आने का इंतजार किया जा रहा है।
जलालाबाद र्में इंट भट्ठे पर एक वर्षीय सुरेंद्र का परीक्षण किया गया। उसका वजन साढ़े चार किलोग्राम निकला। बच्चे का वजन आठ किलोग्राम होना चाहिए। परिवार को बच्चे को भर्ती कराने के लिए समझाया गया है। यह बच्चे को भर्ती कराने के लिए तैयार नहीं हुए हैं। टीम के सदस्य अन्य अधिकारियों को साथ लेकर दोबारा परिवार से संपर्क करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें