फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: आवास विकास कॉलोनी बनी अटल नगर

विज्ञापन
विज्ञापन
छिबरामऊ। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर आवास विकास कॉलोनी का नामकरण अटल नगर के नाम पर किया गया। इसके अलावा नगर में कई जगहों पर कार्यक्रमों का आयोजन कर पूर्व प्रधानमंत्री को याद किया गया।
विज्ञापन

आवास विकास कॉलोनी में बीएसएनएल ऑफिस के पास नगर पालिका परिषद के कार्यक्रम में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती सुशासन दिवस के रूप में मनाई गई। विधायक अर्चना पांडेय व कैलाश राजपूत ने संयुक्त रूप से आवास विकास कॉलोनी का अटल नगर के नाम से हुए नामकरण के शिलापट का लोकार्पण किया। चेयरमैन राजीव दुबे व ईओ नीलम चौधरी ने अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया। वरिष्ठ कवि ओमप्रकाश शुक्ला अज्ञात के संचालन में हुए कार्यक्रम में शोभा दुबे, सभासद दिलीप गुप्ता, कुसुम बाजपेई, शालिनी सिंह, कर्मचारी व सभासद मौजूद रहे।
उधर, तालग्राम रोड स्थित भाजपा नेता मनोज दुबे के आवास पर पूर्व प्रधानमंत्री की जयंती मनाई गई। विधायक अर्चना पांडेय समेत नगर अध्यक्ष आनंद गुप्ता,जितेंद्र दीक्षित ने अटल जी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया।
विज्ञापन

सिकंदरपुर प्रतिनिधि के अनुसार बजरिया रोड स्थित शिव मंदिर परिसर में किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष सिंटू दुबे ने भाजपाइयों के साथ अटल को याद करते हुए लोगों को चाय वितरित की। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष विवेक चौबे, शिवा शुक्ला, भोलू दुबे, प्रभाकर रावत, अमित गुप्ता समेत कई भाजपाई मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें