जिले में कांग्रेस को मजबूत करने को पार्टी की
अनुशासन समिति के प्रदेश अध्यक्ष ने पर्यटक आवास गृह में कांग्रेसियों से
वार्ता की। इस दौरान पार्टी को मजबूत करने पर बल दिया गया।
प्रदेश
अनुशासन समिति कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं प्रदेश के पूर्व गृह मंत्री
रामकृष्ण द्विवेदी शुक्रवार को दोपहर में पर्यटक आवास गृह पहुंचे। यहां
जिलाध्यक्ष विजय मिश्रा ने अन्य कार्यकर्ताओं के साथ उनका स्वागत किया।
उन्होंने कांग्रेसियों से संगठन के संबंध में चर्चा की। कहा कि केंद्र की
सरकार देश की सुरक्षा से खिलवाड़ कर रही है।
पठानकोट में हुआ हमला इसी का
नतीजा है। प्रधानमंत्री देश व विपक्ष को बिना विश्वास में लिए अचानक पाक
गए। उन्होंने कहा कि प्रदेश में सपा की सरकार में गुंडाराज कायम है। सरकारी
धन की लूटखसोट मची है। प्रदेश में सत्ता पक्ष के इशारे पर पंचायत चुनाव
में जमकर धांधली हुई है।
कहा कि प्रशासन सरकार के एजेंट के रूप में काम
कर रहा है। किसान, मजदूर व गरीबों को न्याय के लिए भटकना पड़ रहा है। युवा
परेशान हैं और महिलाओं की सुरक्षा नहीं हो पा रही है। उन्होंने कहा कि
कांग्रेस अपने दम पर प्रदेश में विधानसभा चुनाव लड़ेगी। कोई गठबंधन नहीं
होगा।
इस मौके पर प्रदेश संगठन मंत्री सुरेश चंद्र वर्मा, सीपी भारती,
रमाकांत वर्मा, प्रदेश सचिव ऊषा दुबे, जीवन शुक्ला, डा. हासिम सिद्दीकी,
बनवारीलाल गुप्ता, जिला प्रवक्ता शमशाद कां, विजयलक्ष्मी दुबे, विश्वनाथ
गिहार, अनुज मिश्र कक्का, तारिक बशीर, अरविंद दुबे, रामभरोसे कमल, इमरान
अली, अविनाश दुबे, कुलदीप कटियार, बीनू त्रिपाठी आदि मौजूद थे।