कोतवाली में ओआर करते अपर पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार सिंह।
- फोटो : CHIBRAMAU
छिबरामऊ। अपर पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने सोमवार की रात कोतवाली में विवेचनाओं की समीक्षा की। साल 2018 की 12 विवेचनाएं लंबित देख वह बिफर गए। मातहतों को प्राथमिकता के आधार पर इन विवेचनाओं को निस्तारित करने के लिए कहा।
एएसपी ने मार्ग दुर्घटना की लंबित विवेचनाओं की समीक्षा की और इनको जल्द ही पूर्ण करने के निर्देश दिए। कोतवाली में 175 विवेचनाएं लंबित मिलीं, जिनको पूरा करने के लिए मातहतों को जनपद से बाहर जाने की अनुमति भी दी गई। उन्होंने बताया कि शासन के निर्देश के अनुसार पुलिस सामाजिक दूरी व मॉस्क के नियमों का कड़ाई के साथ पालन कराए, जिससे लोगों में संक्रमण का खतरा न फैले।
इसके अलावा कंटेनमेंट जोन में लोगों के आवागमन पर भी प्रतिबंध रहे। इस दौरान सीओ शिवकुमार थापा, प्रभारी निरीक्षक शैलेंद्र मिश्रा, निरीक्षक हरीशंकर, एसआई हरिओम गुप्ता, एसआई रामबरन वर्नवाल सहित सभी चौकी इंचार्ज मौजूद रहे।