कन्नौज। तिर्वा स्थित मान्यवर कांशीराम राजकीय पॉलिटेक्निक में बुधवार को वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का समापन हो गया। इस दाैरान छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। पुरुष वर्ग की 100 व 400 मीटर दाैड़ में मैकेनिकल तृतीय वर्ष के आशुतोष यादव और महिला वर्ग में मैकेनिकल द्वितीय वर्ष की सीता पाल 100 मीटर दाैड़ में चैंपियन रहीं।
महिला वर्ग की 400 मीटर दाैड़ में दिव्या कटियार ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। पुरुष वर्ग की 800 मीटर दौड़ में आदित्य ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। पुरुष वर्ग की 1600 मीटर दौड़ में मयंक राजपूत प्रथम रहे। लंबी कूद महिला में सीता पाल ने प्रथम स्थान, प्रीती ने द्वितीय स्थान व दिव्या कटियार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। जेवलिन थ्रो पुरुष वर्ग में सुदीप कुमार व महिला वर्ग में सीता पाल ने प्रथम स्थान पर रहे। वॉलीबाॅल प्रतियोगिता में हर्षित यादव, अमन कुमार, सुदीप कुमार, सतनाम राजपूत, लवलेश, अभय त्रिपाठी विजयी रहे।
मुख्य अतिथि राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज के निदेशक प्रो. मनोज कुमार शुक्ला ने विजयी प्रतिभागियों को मेडल व प्रमाण पत्र देकर उत्साह वर्धन किया। साथ ही असफल प्रतिभागियों को अगले वर्ष होने वाली खेलकूद प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया। संचालन राकेश कुमार वर्मा ने किया। यहां पर प्रधानाचार्य संतोष कुमार वर्मा, निधि वार्ष्णेय, राजेंद्र सिंह, डॉ. प्रिया गुप्ता, अंजली सचान, खेलकूद अधिकारी जलज यादव, प्रभारी अमन वर्मा, दिनेश सिहं यादव, सर्वोदय कुमार आदि मौजूद रहे।