तालग्राम। हरियाणा में युवक की संदिग्ध हालात में शव रेलवे ट्रैक पर पड़ा मिला था। पिता ने हत्या का आरोप लगाया है। रविवार रात नौ बजे शव घर आते ही परिवार में चीखपुकार मच गई।
क्षेत्र के महानगर निवासी सुरेंद्र कुमार (32) हरियाणा के बल्लभगढ़ में रहकर प्राइवेट नौकरी करते थे। उसके पिता कस्बे तालग्राम में खाद की दुकान रखें है। परिजनों ने बताया कि शनिवार को सुबह बल्लभगढ़ रेलवे पुलिस से सूचना मिली कि सुरेंद्र की ट्रेन से कट कर मौत हो गई है। उसका शव रेलवे लाइन पर पड़ा मिला है।
बडा भाई विनोद और परिवार के लोग वहां पहुंचे तो उसके शरीर पर चोटों के निशान मिले। कहीं भी से कोई अंग कटा नहीं था। इस पर भाई ने हत्या का आरोप लगाया है। पोस्टमार्टम के बाद शब घर आने पर चीखपुकार मच गई। पिता सियाराम ने बताया कि हादसा नहीं हुआ है उसके पुत्र की हत्या की गई है। वहीं पत्नी कृष्णा और मां राजरानी का रो-रो कर हाल बेहाल है। मृतक पांच भाइयों और एक बहन में सबसे छोटा था।