फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केस की पैरवी करें, मुवक्किल की नहीं : जिला जज

विज्ञापन
विज्ञापन
छिबरामऊ। जिला जज नरेंद्र कुमार झा ने कहा कि उन्हें हमेशा केस की पैरवी पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए। न कि मुवक्किलों पर। उन्होंने विश्वास दिलाया कि अधिवक्ताओं को उनसे कोई समस्या नहीं होगी क्योंकि क्षेत्र के वकील और न्यायिक अधिकारी अच्छा कार्य कर रहे हैं। वह शनिवार को बार एसोसिएशन सभागार में आयोजित एक स्वागत समारोह में अधिवक्ताओं को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

जिला जज ने वकीलों के पारंपरिक ड्रेस कोड - काला कोट, सफेद शर्ट, सफेद पैंट और सफेद बैंड - के महत्व को समझाया। उन्होंने बताया कि काला रंग सभी को समाहित करता है जबकि सफेद रंग किसी को समाहित नहीं करता। जिला जज ने सभी वकीलों से माता सरस्वती की साधना करने का आग्रह किया ताकि वे अपने संस्थान को नई ऊंचाइयों पर ले जा सकें। नए वर्ष के अवसर पर, उन्होंने सभी से सच्चाई के रास्ते पर चलकर न्याय के लिए कार्य करने का संकल्प लेने का आह्वान किया। उन्होंने आश्वासन दिया कि यदि कोई समस्या होगी तो उसका समाधान किया जाएगा।
जिला जज ने बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश के चुनाव के लिए मतदान स्थल के साथ-साथ एटीएम और पोस्ट ऑफिस के संचालन के लिए भी जगह का निरीक्षण किया। कार्यक्रम का संचालन महासचिव ललित प्रताप सिंह ने किया, जबकि बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अरविंद सिंह राठौर ने भी संबोधित किया। इससे पहले अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट अनुपम कुशवाहा, सिविल जज जूनियर डिवीजन नंदनी उपाध्याय और अपर सिविल जज जूनियर डिवीजन अंकुश श्रीवास्तव का माल्यार्पण और प्रतीक चिन्ह देकर स्वागत किया गया। इस अवसर पर एल्डर्स कमेटी के अध्यक्ष रमाकांत दीक्षित, बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष संजीव श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें