फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कन्नौजः सौ शैया अस्पताल में क्वालिटी मैनेजर की हुई नियुक्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
छिबरामऊ। नगर के सौ शैया अस्पताल में क्वालिटी मैनेजर की स्थायी नियुक्ति हो गई है। अब अस्पताल में चिकित्सीय सेवाओं के मानकों को पूरा करने की जिम्मेदारी क्वालिटी मैनेजर की ही होगी।
विज्ञापन

सोमवार को आशीष सिंह ने सौ शैया अस्पताल में पहुंचकर क्वालिटी मैनेजर के पद पर कार्यभार ग्रहण किया। बता दें कि आशीष सिंह को सौ शैया अस्पताल से दो साल पहले जिला अस्पताल कन्नौज में संबद्ध कर दिया गया था। सीएमएस डॉ. राजेश कुमार तिवारी ने बताया कि क्वालिटी मैनेजर की तैनाती के बाद अस्पताल में गुणवत्ता के साथ-साथ स्वास्थ्य और सुरक्षा के मानक निर्धारित होंगे। रोगी की आवश्यकताओं की समीक्षा कर उनकी जरूरतों को पूरा किया जाएगा।
अस्पताल की गुणवत्ता प्रक्रियाओं, मानकों और विशिष्टताओं को तैयार कर स्थापित किया जाएगा। क्वालिटी मैनेजर स्वास्थ्य कर्मियों को कचरे को कम करने और दक्षता बढ़ाने के तरीके समझाएंगें। इसके अलावा नियंत्रण और दस्तावेज संबंधी प्रक्रियाओं को स्थापित और बनाए रखेंगे। अस्पताल में किए गए परिवर्तनों की प्रभावशीलता का आकलन भी करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें