हड़ताल कर तहसील परिसर में मौजूद अधिवक्ता। संवाद
- फोटो : KANNAUJ
तिर्वा। एसडीएम के स्थानांतरण की मांग पर अड़े अधिवक्ताओं ने तहसील में हड़ताल शुरू कर दी। इससे काम से आए वादकारियों को परेशान होना पड़ा। अधिवक्ताओं की मांग है कि जब तक एसडीएम का स्थानांतरण नहीं होगा, उनकी हड़ताल खत्म नहीं होगी।
सोमवार से तहसील में अधिवक्ताओं ने हड़ताल शुरू कर दी। अधिवक्ता सुरेंद्र कुमार ने बताया कि एसडीएम गरिमा सिंह अधिवक्ताओं से अभद्रता करती हैं। इससे बीते छह दिनों से अधिवक्ताओं में आक्रोश है। हड़ताल कर अधिवक्ताओं ने तहसील परिसर में एसडीएम के खिलाफ नारेबाजी की। वहीं काम-काज न होने से वादकारियों को परेशान होकर लौटना पड़ा। वहीं, एसडीएम गरिमा सिंह का कहना है कि उन्होंने किसी से अभद्रता नहीं की है। कुछ अधिवक्ता मामले को जबरदस्ती तूल दे रहे हैं।