कन्नौज। राज्य शिक्षक पुरस्कार 2022 के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। ऑनलाइन आवेदन 16 अप्रैल से 31 मई तक होंगे। बेसिक शिक्षा निदेशक डॉ. महेंद्र देव ने इसके लिए पत्र भी जारी किया है।
बेसिक शिक्षा निदेशक डॉ. महेंद्र देव ने जारी किए पत्र में कहा है कि परिषदीय प्राथमिक, जूनियर स्कूल, अशासकीय सहायकता प्राप्त जूनियर हाईस्कूल में तैनात शिक्षक व शिक्षिकाएं प्रेरणा वेब पोर्टल के जरिए आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने जारी किए पत्र में कहा है कि पहली जून से 30 तक चयन समिति की ओर से शिक्षकों के आवेदन का अभिलेखीय आधार पर परीक्षण व सत्यापन किया जाएगा।
तीन श्रेष्ठ शिक्षकों के सत्यनिष्ठा प्रमाण पत्र व उनके आवेदन पत्रों को पोर्टल के जरिए राज्य चयन समिति को भेजा जाएगा। एक जुलाई से 25 अगस्त तक जिला चयन समिति की ओर से शिक्षकों के आवेदन पत्रों को राज्य चयन समिति की ओर से पुनर्मूल्यांकन एवं चयन के लिए संस्तुति की जाएगी। पांच सितंबर 2022 को प्राथमिक स्कूल जसपुरापुर सरैया की प्रधानाध्यापक रेनू कमल को राज्य शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।
यह है जिला चयन समिति
- प्राचार्य डायट- अध्यक्ष
- बीएसए- सदस्य सचिव
- डीएम की ओर से नामित शिक्षाविद- सदस्य