फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: विकास भवन की बदलेगी सूरत, बनेगा हेल्प डेस्क

Fri, 08 Mar 2024 11:56 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। विकास भवन की सूरत जल्द बदली नजर आएगी। यहां पहले तल पर सुंदरीकरण कराया जाएगा। आने वालों की मदद के लिए अलग से हेल्प डेस्क बनाया जाएगा। सीडीओ ने विकास भवन के अफसरों के साथ मुआयना करके जरूरी निर्देश दिया है।
विज्ञापन



कलक्ट्रेट कैंपस स्थित विकास भवन में जिले भर से लोग आते हैं। यहां भूतल के अलावा पहली व दूसरी मंजिल पर भी कई विभाग के कार्यालय हैं। दूरदराज से आने वालों को अपने विभाग का कार्यालय पता करने में काफी मशक्कत करनी पड़ती है। वह इधर-उधर भटकते रहते हैं। उनके बैठने के लिए भी बेहतर इंतजाम नहीं है। सीडीओ रामकृपाल चौधरी ने बताया कि इन सभी बिंदुओं को ध्यान में रखते हुए कुछ जरूरी बदलाव करने का खाका तैयार किया गया है। भूतल के गेट पर हेल्प डेस्क बनाया जाएगा। इसमें कर्मचारियों की ड्यूटी लगेगी। यहां आने वालों को विभागों कमरा नंबर के साथ कार्यालय की जानकारी देने में मदद करेंगे। इसी के तहत सीडीओ ने पीडी डीआरडीए रामऔतार सिंह के साथ विकास भवन के मुख्य गेट के पास होने वाले कार्य से पहले वहां का जायजा लिया। सीडीओ ने बताया कि सौंदर्यीकरण में 0 लाख रुपये का खर्च आएगा। इसे प्रशासनिक मद से पूरा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें