फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा को पवित्र रखने की अपील

Sun, 22 Nov 2015 12:11 AM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
निर्मल गंगा जन अभियान यात्रा का कस्बा में स्वागत किया गया। इस दौरान लोगों से गंगा को पवित्र बनाने की अपील की गई है। जिला मुख्यालय से शुरू हुई विश्व गायत्री परिवार की निर्मल गंगा जन अभियान यात्रा शनिवार को कस्बे पहुंची।
विज्ञापन


जिला समन्वयक उमेश चंद्र मिश्रा ने लोगों से अपील की कि गंगा की पवित्रता बनाए रखने को शव का अंतिम संस्कार गंगा में न करें। फूल माला व मूर्तियों का विसर्जन न करें। जन जागरण अभियान के तहत दस नदियों में सफाई का काम शुरू कर दिया गया है। जिसमें नौ नदियां भारत में जबकि एक नेपाल में है।

गोमुख से चल कर गंगासागर तक चलाए गए इस अभियान को पांच सेक्टरों में बांटा गया है। यात्रा 22 नवंबर को जिला मुख्यालय पहुंचेगी। इस दौरान डा. सूर्यकांत शुक्ला, संगीता कुशवाहा, ध्यानेंद्र सिंह, नंदकिशोर सक्सेना, रामनाथ पाल, विश्वनाथ, सत्येंद्र सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें