फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपात्र को पात्र बनाने पर बीडीओ ने सचिव से मांगा स्पष्टीकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
तिर्वा(कन्नौज)। युवक ने दूसरे का खंडहर घर दिखाकर प्रधानमंत्री आवास योजना की पात्रता सूची में नाम दर्ज करवा लिया। शिकायत के बाद जांच में सच्चाई सामने आ गई। बीडीओ ने लापरवाही पर सचिव से स्पष्टीकरण मांगा है। संतोषजनक उत्तर न मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

बीडीओ सरला देवी ने बताया कि ब्लाक क्षेत्र में जरूरतमंदों को आवासों का लाभ देने के लिए कर्मचारी लगे हैं। गांवों में सर्वे और सत्यापन कर लाभ दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि डयोढ़ा गांव निवासी मेवालाल पुत्र कुंजी ने गांव के दूसरे गरीब व्यक्ति का आवास दिखाकर सचिव से सांठगांठ कर ली। इसके बाद खुद का नाम पात्रता सूची में दर्ज करवा लिया। सचिव ने रजिस्ट्रेशन भी कर दिया था। आवास के लिए मिलने वाली प्रथम किस्त की धनराशि के लिए फीडिंग भी कर दी गई। शिकायत मिलने पर जांच कराई गई। इसमें युवक अपात्र निकला। बीडीओ ने बैंक में पत्र भेजकर उसे भेजी जाने वाली किस्त को रुकवा दिया।
विज्ञापन

बीडीओ ने आवास वितरण में सचिव की लापरवाही मिलने पर स्पष्टीकरण मांगा है। संतोषजनक उत्तर न मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें