फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: सड़क हादसे में एक और घायल की मौत

Sun, 04 Jun 2023 12:05 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
तिर्वा। 29 मई एक्सप्रेसवे पर हुए हादसे में जिस परिवार के पांच सदस्यों की मौत हो गई थी, उसमें अब एक और सदस्य की जान चली गई। हादसे के दौरान कार में सवार सात में से पांच लोगों की मौत उसी दिन हो गई थी। दो भाई-बहन की हालत नाजुक होने पर उन्हें कानपुर रेफर किया गया था। शनिवार को बहन ने भी दम तोड़ दिया। इस तरह परिवार के छह लोगों की मौत हो गई है।
विज्ञापन

दरअसल औरैया जिले के एरवाकटरा थाना क्षेत्र के शेखूपुर गांव निवासी राहुल सविता अपनी बुआ की बेटी की शादी में लखनऊ में शामिल होकर वापस अपने घर जा रहा था। 29 मई की दोपहर करीब दो बजे एक्सप्रेसवे से गुजरते समय तिर्वा के करीब फगुहा भट्ठा के पास राहुल को नींद की झपकी आने से कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा कर पलट गई थी। कार में राहुल के पिता कृष्ण मुरारी, मां आशा देवी, के अलावा पत्नी लक्ष्मी व आठ वर्षीय पुत्र आयांश और छोटी बहन सोनम व छोटा भाई रामजीवन सवार थे। इसमें सोनम और रामजीवन को छोड़कर सभी पांच लोगों की मौत हो गई थी। दोनों घयलों का का कानपुर में इलाज चल रहा था। वहां शनिवार को सोनम की भी मौत हो गई, जबकि रामजीवन का इलाज चल रहा है। उसकी हालत में सुधार बताया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें