फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोजाना चार से पांच घंटे हो रही अघोषित कटौती

Sat, 25 Mar 2017 12:25 AM IST
अमर उजाला, कन्नौज
विज्ञापन
बिजली का केबल।
विज्ञापन
राजकीय मेडिकल कालेज में पिछले एक सप्ताह से करीब चार से पांच घंटे तक बिजली की अघोषित कटौती जारी है। इससे मरीजों और तीमारदारों की समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।  पिछले एक सप्ताह से विद्युत आपूर्ति का कोई निर्धारित शेडयूल नहीं चल रहा है। बिजली की अघोषित कटौती कब हो जाए इसकी कोई जानकारी विद्युत विभाग मेडिकल कालेज प्रशासन को नहीं देता है। सुबह नौ बजे से दोपहर दो बजे तक किसी भी दौरान ओपीडी के समय बिजली गुल हो जाने से अक्सर पर्चे बनाने का काम बाधित हो जाता है।
विज्ञापन


जिससे लाइनों में लगे मरीज हंगामा करने लगते हैं। इसके अलावा डाक्टरों के केबिन में अंधेरा हो जाने से उन्हें मरीजों की जांच में दिक्कतें आती हैं। एक्सरे, पैथोलाजी, अल्ट्रासाउंड, सीटी स्कैन का काम भी प्रभावित हो जाता है। रात्रि के समय बिजली कटौती होने से विभिन्न वार्डों में भर्ती मरीजों व उनके तीमारदारों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इस बारे में मेडिकल कालेज के सीएमएस डा.दिलीप सिंह ने बताया कि प्रतिदिन किसी समय चार से पांच घंटे तक बिजली की आपूर्ति बाधित हो जाती है। मरीजों को दिक्कत न हो, इसके लिए जनरेटर चलाकर अथवा इन्वर्टर से वैकल्पिक व्यवस्थाएं की जा रही है।

क्या बोले जिम्मेदार
राजकीय मेडिकल कालेज जिले के विद्युत विभाग का सबसे बड़ा उपभोक्ता है। प्रतिमाह करीब अठारह से बीस लाख रुपये के बिल का भुगतान मेडिकल कालेज करता है। शासन से चौबीस घंटे विद्युत आपूर्ति के आदेश है। इसके लिए अलग से लाइन बिछाई गई है। बिजली की कटौती का कोई नया आदेश शासन से नहीं आया है। इसके बावजूद भी अघोषित कटौती की जा रही है।
विज्ञापन

   डा.डीएस मारतोलिया], प्राचार्य राजकीय मेडिकल कालेज कन्नौज

शासन से मेडिकल कालेज को चौबीस घंटे बिजली आपूर्ति का निर्देश है। करीब दस दिनो से निर्माणाधीन राजकीय पैरा मेडिकल कालेज की विद्युत लाइन को अंडरग्राउंड केबिल के जरिए मेडिकल कालेज से जोड़े जाने के लिए काम चल रहा है। इस वजह से कुछ कटौती की जा रही है। काम खत्म होने के बाद कटौती का संकट खत्म हो जाएगा।
विज्ञापन

                                       पी.राम, अधिशाषी अभियंता विद्युत कन्नौज


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें