फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खफा वकीलों ने मचाया हंगामा

Fri, 04 Dec 2015 12:30 AM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला एवं सत्र न्यायालय के वकीलों ने गुरुवार को कोतवाली पुलिस के उत्पीड़न का आरोप लगाकर काफी देर तक हंगामा काटा। बाद में सभी अधिवक्ताओं ने जिला एवं सत्र न्यायाधीश को कार्रवाई के लिए मांगपत्र सौंपा।
विज्ञापन


जिला एवं सत्र न्यायाधीश को दिए गए प्रस्ताव में हवाला दिया गया कि कचहरी के वकील तरुण चंद्रा को पुलिस ने जबरन कोतवाली पकड़कर ले गई। उसके ऊपर फर्जी मामला बनाकर संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया। इसके अलावा उसके घर पर रात्रि में दबिश दी गई जो गलत है।

जिला जज से वकीलों ने कार्रवाई की मांग की। बाद में वकीलों ने पूरे दिन अपने बस्तों पर विरोध स्वरूप कोई कार्य नहीं किया। इस दौरान वादकारियों को काफी दिक्कतें उठानी पड़ी। इस मौके पर राकेश तिवारी, पीयूष चतुर्वेदी, तरुण चंद्रा, फहीम जमा खां, शिवांक बाजपेयी, शैलेंद्र यादव, श्वेतांक तिवारी, मानवेंद्र दुबे आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें