फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: महिला की मौत पर नाराजगी, अस्पताल सील

Sun, 01 Jun 2025 12:26 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
तिर्वा। क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही एक बार फिर उजागर हो गई। कुछ दिन पहले एसडीएम ने निरीक्षण कर कथित अस्पताल को बंद करने के निर्देश दिए थे पर चलता रहा। शनिवार को महिला की मौत के बाद परिजनों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए नाराजगी जताई। स्वास्थ्य टीम ने जांच पड़ताल कर अस्पताल को सील कर दिया।
विज्ञापन

कस्बे स्थित बिजली घर के पास संचालित केवी हॉस्पिटल एंड सर्जिकल सेंटर संचालित है। यहां पर शुक्रवार रात औरैया के फफूंद थानाक्षेत्र के खकीपुर गांव निवासी दिनेश चंद्र की पत्नी गीता (42) को भर्ती किया गया। वह कई दिनों से बीमार थीं। शनिवार दोपहर इलाज के दौरान गीता की मौत हो गई। जानकारी मिलते ही परिजनों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए नाराजगी जताई। सूचना पर एसडीएम अशोक कुमार, तहसीलदार अवनीश कुमार सिंह, सीओ डॉ. प्रियंका वाजपेयी, कोतवाल वीरेंद्र विक्रम सिंह, कस्बा प्रभारी ज्ञानेंद्र सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और परिजनों को शांत कराया।
अस्पताल संचालक एसडीएम को पंजीकरण के दस्तावेज नहीं दिखा सका। तब यह जानकारी सीएमओ डाॅ. स्वदेश गुप्ता को दी गई। इसके बाद एसीएमओ डॉ. केपी त्रिपाठी, प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजन शर्मा, अपर शोध अधिकारी वाईके मंजुल और मलेरिया इंस्पेक्टर शैलेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे। टीम ने अस्पताल के कागजात खंगाले, पर वैध रजिस्ट्रेशन नहीं दिखा सके। इस पर अस्पताल को अवैध घोषित कर सील कर दिया गया। हालांकि महिला के परिजनों ने डॉक्टर के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने से इन्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें