सोमवार को फरिकापुर ग्राम सभा के तीनों केंद्रों पर पोषाहार का वितरण किया गया।
प्रधान नसरीन बेगम के प्रतिनिधि जाबिर खां, बीडीसी सरफराज अहमद की मौजूदगी
में आंगनबाड़ी कार्यकत्री प्रभाष नंदिनी सिंधिया ने गर्भवती व धात्री
महिलाओं के साथ-साथ शून्य से तीन वर्ष तक के बच्चों को पोषाहार वितरित
किया।
प्रधान प्रतिनिधि ने कहा कि नियमित तौर पर पोषाहार का सेवन करने से
गांव में कुपोषित बच्चों की संख्या घटेगी। गांव को कुपोषण मुक्त बनाने में
मदद मिलेगी। इससे जच्चा व बच्चों को जरूरी विटामिन, प्रोटीन व कैलोरी मिलती
है। वहीं अन्य आंगनबाड़ी केंद्रों पर कार्यकत्री शकीला बानो, विमला,
सहायिका मीना देवी ने भी पोषाहार बांटा।