कन्नौज। ग्राम पंचायत जुनेदपुर के ग्रामीणों ने सोमवार को कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया। इसके बाद जिलाधिकारी को जीटी रोड के चौड़ीकरण में अंडरपास बनवाने के लिए ज्ञापन दिया।
जुनेदपुर के ग्रामीणों ने बताया कि गांव के पास कट (अंडरपास) नहीं बनाया जा रहा है। इससे आने-जाने में दिक्कतों का सामना करना पडे़गा। कट न होने से सड़क पर जाने के लिए करीब चार किलोमीटर ज्यादा चलना होगा। गांव के बच्चों के लिए भी समस्या है। अंडरपास गांव से काफी दूर बन रहा है। अगर समस्या का समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन किया जाएगा।
वहीं रविवार को गांव के पास जीटी रोड पर यहां के ग्रामीणों ने धरना-प्रदर्शन किया था। तब इन्हें समझाया गया था कि कलक्ट्रेट में जिलाधिकारी को ज्ञापन दें, तभी आगे कुछ हो पाएगा। इससे यह सोमवार को कलक्ट्रेट पहुंचे। इस मौके पर सरन सिंह कुशवाहा, बदन सिंह, कैलाश चंद्र, राजीव सिंह, अभिषेक यादव, मूलचंद्र, शकुंतला, मुन्नी देवी, उमा देवी, सरला देवी, सोबरन, दिलीप कुमार, शिवनाथ, सीता देवी, विपिन कुशवाहा, सौरभ शर्मा आदि रहे।