फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चूड़ियों की माला पहनाई और फूंक दिया पुतला

Thu, 18 Feb 2016 11:42 PM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर के पश्चिमी बाईपास पर जीटी रोड हाईवे पर भाजयुमो के पदाधिकारियों ने कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के पुतले को चूड़ियों की माला पहनाकर आग के हवाले कर दिया। कार्यकर्ताओं ने देशद्रोहियों के खिलाफ नारेबाजी करते हुए आरोपियों को फांसी देने की मांग की।
विज्ञापन


पश्चिमी बाईपास पर भाजयुमो के नगर उपाध्यक्ष प्रबल मिश्रा की अगुवाई में भाजयुमो पदाधिकारी और कार्यकर्ता एकत्रित हुए। प्रबल मिश्रा ने कहा कि कांग्रेस हमेशा आतंकवादियों का साथ देती आई है। जेएनयू कांड में भी एक बार फिर कांग्रेस ने यह बात जगजाहिर कर दी। जिस प्रकार जेएनयू में देश के खिलाफ नारेबाजी हुई है, उससे देश की जनता हताश है।

कहा कि देशद्रोहियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए आरोपियों को फांसी देना चाहिए। गौ रक्षा दल के पुनीत दुबे ने कहा कि जेएनयू राष्ट्रविरोधी गतिविधियों का अड्डा बन गया है। अश्वनी दीक्षित ने राहुल गांधी और जेएनयू छात्रसंघ अध्यक्ष कन्हैया कुमार के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन


ऋषभ मिश्रा ने कहा कि जेएनयू छात्रों ने राष्ट्रद्रोह का प्रदर्शन किया है। वह आतंकवाद से भी ज्यादा घातक है। भाजयुमो नगर अध्यक्ष जय गोयल ने कहा कि यदि देश की खिलाफत करने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई तो वह आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। कार्यक्रम प्रभारी आकाश गुप्ता ने राहुल गांधी पर देशद्रोह का मुकदमा चलाने की मांग की।

इस मौके पर आलोक दुबे एडवोकेट, प्रखर दुबे, आरएन वर्मा, विशाल गुप्ता, सौरभ ठाकुर, शोभित शर्मा, अनुज शाक्य, गौरव दुबे, दीपक पाठक, छोटे शाक्य, रमन शुक्ला, दीपांशु पाठक, संदीप शर्मा, सचिन पांडेय, अजय तिवारी, अक्षय दुबे, सानू तिवारी, देवू दुबे, अभिषेक तिवारी, आशीष दुबे, गोपाल दुबे, शिवम गुप्ता, वैभव मिश्रा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन


भाजयुमो पदाधिकारियों ने राहुल गांधी के पुतले को चूड़ियों की माला पहनाकर जीटी रोड हाईवे पर नारेबाजी करते हुए आग के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें