फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: यात्री प्रतीक्षालय में बैठे वृद्ध की मौत, हत्या की आशंका

विज्ञापन
विज्ञापन
सिकंदरपुर। रिश्तेदार के घर जा रहे शुक्रवार को वृद्ध तेज धूप के कारण साइकिल खड़ी कर यात्री प्रतीक्षालय में बैठ गए। तभी हालत बिगड़ने से वह बेसुध हो गए। शरीर में कोई हरकत न होने पर ग्रामीणों ने पास जाकर देखा तो भंते की मौत हो चुकी थी। सूचना पर पहुंचे भंते के परिजनों ने हत्या की आशंका व्यक्त की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।
विज्ञापन



शुक्रवार दोपहर करीब एक बजे 62 वर्षीय रामपाल साइकिल से गुरसहायगंज की ओर जा रहे थे। तेज धूप के चलते नेशनल हाईवे के किनारे एक होटल के पास बने यात्री प्रतीक्षालय के बाहर साइकिल खड़ी कर अंदर बैठ गए। वहां उनकी हालत बिगड़ गई और वह बेसुध हो गए। ग्रामीणों ने काफी देर तक शरीर में हरकत न देख पास जाकर देखा, तो मौत हो चुकी थी। सिकंदरपुर चौकी इंचार्ज गजेंद्र पाल सिंह ने शव की शिनाख्त के लिए प्रयास शुरू किए। करीब एक घंटे बाद परिजन मौके पर पहुंचे और शव की शिनाख्त गुरसहायगंज कोतवाली क्षेत्र के ग्राम जुनेदपुर निवासी भंते रामपाल कुशवाहा (62) के रूप में की।
पुत्र मदन पाल की पत्नी गायत्री ने जमीन के बंटवारे को लेकर परिजनों पर हत्या का आरोप लगाया। उन्होंने बताया कि पिछले दिनों हुए विवाद को लेकर गुरसहायगंज में रिपोर्ट भी दर्ज है। कोतवाल विष्णुकांत तिवारी ने बताया कि परिजनों के आरोपों के चलते शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मौत का कारण रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें