फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: जाम में फंसी एंबुलेंस, दर्द से कराहता रहा मरीज

विज्ञापन
विज्ञापन
तिर्वा/ कन्नौज। तिर्वा कस्बे में रविवार शाम एक एंबुलेंस ठठिया चौराहे के जाम में फंस गई। चालक सायरन बजाता रहा, लेकिन ट्रैफिक पुलिस नदारद रही। इससे मरीज दर्द से करीब 20 मिनट तड़पता रहा। किसी तरह जाम खुला तब जाकर एंबुलेंस सहित करीब 300 वाहन निकल पाए। कुछ देर बाद दोबारा जाम लग गया और लोग परेशान होते रहे। एक किलोमीटर से भी कम दूरी पर मौजूद मेडिकल कॉलेज में पहुंचने में 25 मिनट से भी अधिक समय लग गया।
विज्ञापन


जाम की समस्या एक बड़ी समस्या बन गई है। सहालगों के सीजन में कस्बे में जाम से राहगीरों और वाहन चालकों को काफी परेशानी हो रही है। ठठिया चौराहा तिर्वा कस्बे का सबसे व्यस्त इलाका है, जहां से आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे की तरफ आने-जाने वाले वाहनों के अलावा इंदरगढ़, ठठिया, गुरसहायगंज और कन्नौज की तरफ बड़ी संख्या में छोटे-बड़े वाहन गुजरते हैं। चौराहे पर ऑटो और ई-रिक्शों की भीड़ मौजूद रहती है। साथ ही ठठिया रोड से लेकर गांधी चौराहा के आसपास दुकानदारों ने फुटपाथ पर कब्जा कर रखा है। चालकों की मनमानी से आय दिन चौराहे पर जाम लगता है। इसके बावजूद ट्रैफिक पुलिस इन ऑटो और ई-रिक्शा चालकों के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई नहीं करती है। इससे यात्रियों को भटकना पड़ता है। इससे जाम की समस्या लगातार बढ़ती जा रही है। रविवार को ठठिया चौराहा पर ई-रिक्शा और बड़े वाहनों के कारण जाम लग गया। इससे वहां से गुजर रही एंबुलेंस भी जाम में फंस गई। जाम फसी एंबुलेंस में मरीज दर्द से करीब 20 मिनट कराहता रहा और चालक सायरन बजाता रहा। जाम करीब 20 मिनट बाद खुला, तब कहीं जाकर मरीज को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। लोगों ने बताया कि जल्दी निकलने की होड़ में वाहन आड़े तिरछे लगा दिए जाते हैं, इससे जाम की समस्या बनी रहती है। किसी ट्रैफिक कर्मी के न होने से एक किलोमीटर तक जाम लग गया। जाम में फंसे तीमारदारों ने बताया कि करीब 20 मिनट बाद ठठिया चौराहा से मेडिकल कॉलेज पहुंच पाए हैं। यातायात प्रभारी रविशंकर त्रिपाठी ने बताया कि इस संबंध में उन्हें कोई जानकारी नहीं है। जानकारी कर संबंधित यातायात पुलिसकर्मी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें