फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: किसान के दम तोड़ने के बाद पहुंची एंबुलेंस

विज्ञापन
विज्ञापन
लापरवाही का आरोप, शनिवार शाम 7.30 बजे की कॉल पर 8.26 बजे पहुंची एंबुलेंस
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी



तिर्वा। किसान की हालत बिगड़ने पर परिजनों ने 108 एंबुलेंस को कॉल किया। 12 किलोमीटर की दूरी तय करने में एंबुलेंस को 56 मिनट का समय लग गया। एंबुलेंस के आने से पहले ही किसान ने दम तोड़ दिया। परिजनों ने एंबुलेंस कर्मियों पर लापरवाही का आरोप लगाया है। बताते चलें कि कॉल आने के 15 मिनट के अंदर एंबुलेंस के मौके पर पहुंचने के दावे हवाहवाई निकले।

ठठिया क्षेत्र के सिखवापुर गांव निवासी रामचंद्र (48) खेती करते थे। भतीजे विपिन ने बताया कि चाचा रामचंद्र को शनिवार शाम सांस लेने में दिक्कत होने लगी। शाम 7.30 बजे 108 एंबुलेंस पर कॉल किया पर एंबुलेंस नहीं आई और चाचा ने दम तोड़ दिया। रात 8.11 बजे एंबुलेंस कर्मियों ने कॉल कर रास्ते की जानकारी ली तो उन्होंने चाचा के मौत की जानकारी देते हुए एंबुलेंस न लाने की बात कही। इसके बाद रात 8.28 बजे एंबुलेंस घर पर आई। भतीजे ने एंबुलेंस कर्मियों पर देरी से पहुंचने का आरोप लगाया। प्रोग्राम मैनेजर विकास पटेल ने बताया कि रात 08.04 बजे एंबुलेंस को केस दिया गया था। इसके बाद लोकेशन लेकर एंबुलेंस पहुंची थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


आखिर 34 मिनट का कहां लगा समय
रामचंद्र के भतीजे विपिन ने बताया कि एंबुलेंस के लिए 7.30 बजे कॉल की थी। वहीं, दूसरी ओर प्रोग्राम मैनेजर रात 08.04 बजे एंबुलेंस को केस दिए जाने की बात कह रहे हैं। आखिर 34 मिनट का समय कहां लगा, इसकी जानकारी नहीं है। कॉल आने के 15 मिनट के अंदर एंबुलेंस के मौके पर पहुंचने के दावे किए जाते हैं। प्रोग्राम मैनेजर ने बताया कि कंपनी को कॉल करने के सही समय के लिए ई-मेल किया गया है। ई-मेल आने के बाद ही कॉल करने का सही समय पता चल सकेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें