फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर सिंह के पुतले की शव यात्रा निकाली, फूंका

Sun, 23 Oct 2016 11:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज
विज्ञापन
पुतला फूंका - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
लखनऊ में सीएम की बर्खास्तगी के संदेश के बाद जिले की राजनैतिक सरगर्मी बढ़ गई। सपाइयों ने पारिवारिक कलह के पीछे पार्टी में शामिल हुए राष्ट्रीय महासचिव अमर सिंह को जिम्मेदार ठहराया। ब्लाक प्रमुख नीलू यादव के नेतृत्व में तिर्वा क्रासिंग पर पहले अमर सिंह के पुतले की शव यात्रा निकाली गई। बाद में जीटी रोड पर पुतले को आग लगा दी। कार्यकर्ता इस दौरान नेता जी मुलायम सिंह यादव, मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के समर्थन में नारे लगा रहे थे। इसके अलावा कोई भी नारा नहीं लगा।
विज्ञापन


ब्लाक प्रमुख ने कहा कि अमर सिंह को जिस दिन से पार्टी में शामिल किया गया तब से कलह शांत होने का नाम ही नहीं ले रही है। हर नया सियासी भूचाल देखने को मिल रहा है। यह सबकुछ सोची समझी रणनीति के तहत पार्टी को डैमेज कराने का प्रयास चल रहा है। मुख्यमंत्री व राष्ट्रीय अध्यक्ष से मांग की कि जिस व्यक्ति से पार्टी को नुकसान हो रहा है, उसे तत्काल पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा देना चाहिए। इस मौके पर एतिशाम हुसैन बिल्लू, कौशर खां, आसिफ, सतेंद्र यादव, अमित मिश्रा, अमित दुबे, राजेश पाल, सोमू दुबे, प्रियेश यादव सहित अन्य सपाई मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें