फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: सनातन संस्कृति के अपमान का आरोप, पांच विपक्षी नेताओं पर कार्रवाई की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। हिंदू समाज के लोगों ने 31 जुलाई 2026 को संसद परिसर में सनातन संस्कृति के कथित अपमान के आरोप में पुलिस अधीक्षक को मांग पत्र सौंपा है। इसमें कांग्रेस सांसद राहुल गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, सांसद पप्पू यादव, अयोध्या सांसद अवधेश प्रसाद और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव सहित उनके समर्थकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की गई है। इसे श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में हुई चोरी की जांच को प्रभावित करने का सोचा-समझा षड्यंत्र बताया गया है।
विज्ञापन

पत्र में आरोप है कि इन नेताओं ने द्वेषभाव से प्रेरित होकर भगवा वेश धारण किया। इससे साधु-संत समाज की छवि धूमिल हुई और धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंची। हिंदू समाज ने एसपी से इन विपक्षी नेताओं के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की मांग की है। लोगों ने राष्ट्रपति से अपील की है कि इन चारों सांसदों की संसद सदस्यता समाप्त की जाए। पुलिस ने पत्र प्राप्त कर जांच की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें