फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: प्रयोगात्मक परीक्षा में रिश्वत मांगने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
तिर्वा। कस्बे के दुर्गा नगर गढ़ी स्थित राजा शारदा नारायण बीटीसी कॉलेज में प्रयोगात्मक परीक्षा को लेकर मंगलवार को विवाद हो गया है। कॉलेज के छात्र हरिनंदन राजपूत, विक्रम राजपूत व रंगोली राजपूत ने डीएम से शिकायत कर आरोप लगाया कि चौथे सेमेस्टर की प्रयोगात्मक परीक्षा के दौरान उनसे पांच-पांच हजार रुपये की मांग की गई। रुपये न देने पर उन्हें अनुपस्थित दिखा दिया गया। इसमें वह फेल हो गए। छात्रों ने चेतावनी दी कि यदि उन्हें पास नहीं किया गया तो वह आत्मघाती कदम उठाने को मजबूर होंगे। मामले की गंभीरता को देखते हुए डीएम ने छिबरामऊ स्थित डायट से जवाब तलब किया, जिसके बाद डायट ने कॉलेज प्रशासन से स्पष्टीकरण मांगा है। वहीं, कॉलेज की प्राचार्य अर्चना दीक्षित ने आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि संबंधित छात्रों की फीस बकाया है। छात्र न तो नियमित कक्षाओं में शामिल हुए, न ही प्रयोगात्मक परीक्षा में उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें