लोहिया गांव अकरमाबाद में लाखों रुपये खर्च होने के
बाद भी तालाब का सुंदरीकरण कार्य अधूरा रहने की खबर अमर उजाला ने 30 जनवरी
के अंक में आदर्श तालाब उपेक्षा का शिकार हेडिंग से समाचार लगाया था। इसे
उच्चाधिकारियों ने गंभीरता से लिया।
इसके बाद तत्काल कार्य पूर्ण कराने
के निर्देश दिए गए। आननफानन में रविवार से ग्राम पंचायत अधिकारी गौरी शंकर
ने मनरेगा से आठ मजदूरों को लगाकर सुंदरीकरण का कार्य शुरू कराया। तालाब
की दोबारा सफाई कराने का भी निर्णय लिया गया है।
बीडीओ पंकज यादव ने बताया
कि सचिव को निर्देश दिए गए कि तालाब के सुंदरीकरण का कार्य शीघ्र ही पूरा
कराकर आख्या दें। तालाब के आसपास पौधे भी लगेंगे। पानी आने-जाने के लिए
नाला बनेगा। इनलेट-आउटलेट समेत अन्य कार्य भी कराए जाएंगे। चारों तरफ
सीमेंटेड खंभे लगाकर तारों की बैरीकेडिंग कराई गई है। वहीं पुलिया का
निर्माण भी होने लगा है।