फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अकरमाबाद में तालाब का सुंदरीकरण शुरू

Tue, 02 Feb 2016 12:14 AM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
लोहिया गांव अकरमाबाद में लाखों रुपये खर्च होने के बाद भी तालाब का सुंदरीकरण कार्य अधूरा रहने की खबर अमर उजाला ने 30 जनवरी के अंक में आदर्श तालाब उपेक्षा का शिकार हेडिंग से समाचार लगाया था। इसे उच्चाधिकारियों ने गंभीरता से लिया।
विज्ञापन


इसके बाद तत्काल कार्य पूर्ण कराने के निर्देश दिए गए। आननफानन में रविवार से ग्राम पंचायत अधिकारी गौरी शंकर ने मनरेगा से आठ मजदूरों को लगाकर सुंदरीकरण का कार्य शुरू कराया। तालाब की दोबारा सफाई कराने का भी निर्णय लिया गया है।

बीडीओ पंकज यादव ने बताया कि सचिव को निर्देश दिए गए कि तालाब के सुंदरीकरण का कार्य शीघ्र ही पूरा कराकर आख्या दें। तालाब के आसपास पौधे भी लगेंगे। पानी आने-जाने के लिए नाला बनेगा। इनलेट-आउटलेट समेत अन्य कार्य भी कराए जाएंगे। चारों तरफ सीमेंटेड खंभे लगाकर तारों की बैरीकेडिंग कराई गई है। वहीं पुलिया का निर्माण भी होने लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें