फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अखिलेश्वर के हत्यारे न पकड़े गए तो सड़कों पर उतरेंगे सपाई

विज्ञापन
कोतवाल से वार्ता करते पूर्व ब्लाक प्रमुख नवाब सिंह यादव। - फोटो : CHIBRAMAU
विज्ञापन
छिबरामऊ(कन्नौज)। सपा कार्यकर्ता व सराफ अखिलेश्वर प्रसाद वर्मा के हत्यारोपियों की गिरफ्तारी व कार्यकर्ताओं पर दर्ज फर्जी मुकदमों को वापस लिए जाने की मांग को लेकर पूर्व ब्लाक प्रमुख नवाब सिंह यादव कोतवाली पहुंचे। उन्होंने कोतवाल से दोनों मुद्दों पर वार्ता की। पूर्व ब्लाक प्रमुख का कहना था कि इंतजार की सभी हदें पार हो चुकी हैं। शीघ्र ही अखिलेश्वर के हत्यारोपियों की गिरफ्तारी न हुई तो सपा कार्यकर्ता सड़कों पर उतरकर संघर्ष करने को मजबूर होंगे।
विज्ञापन

शनिवार को पूर्व ब्लाक प्रमुख ने कहा कि अखिलेश्वर प्रसाद की हत्या को दस माह का समय बीत चुका है। अभी तक पुलिस की जांच किसी नतीजे पर नहीं पहुंच पाई है। दो हत्यारोपी अभी तक फरार हैं। परिवार दहशत में जी रहा है। इसके अलावा बहबलपुर में सपा कार्यकर्ता दिनेश शाक्य के खिलाफ भी फर्जी मुकदमा दर्ज किया गया है। सभासद रानू कुरैशी के साथ कोतवाली में तैनात एक दरोगा ने अभद्रता की है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं के सम्मान पर कोई आंच नहीं आने दी जाएगी। कार्यकर्ताओं पर दर्ज फर्जी मुकदमे शीघ्र वापस न हुए तो सपाई आंदोलन करेंगे।
इस दौरान सलोवा जिलाध्यक्ष योगेंद्र सिंह यादव, इंद्रेश यादव, सत्तार कुरैशी, कर्मवीर यादव, अक्कू भदौरिया, नरेंद्र शर्मा, आशुतोष दीक्षित, नवाजिश अंसारी व रमन सहित कई सपाई मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें