फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सबसे तेज भागे अखिलेश, सीता और सोहनलाल

Fri, 30 Jan 2015 12:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर के नेेहरू महाविद्यालय में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिताओं के दूसरे चरण के पहले दिन कई स्पर्धाएं हुईं। दौड़ की प्रतियोगिताओं में सोहनलाल, सीता और अखिलेश ने अव्वल स्थान हासिल किया।
विज्ञापन


कई दिनों के खराब मौसम के बाद गुरुवार को सुबह से ही कोहरे की धुंध छाई रही। इसके बावजूद ठंड की परवाह किए बिना नेेहरू महाविद्यालय के खिलाड़ियों में विशेष उत्साह देखने को मिला। हालांकि दोपहर बाद मौसम साफ हो गया। 1500 मीटर की दौड़ में छात्र सोहनलाल ने प्रथम स्थान, मो.आमिर खान ने द्वितीय और कौशलेंद्र ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।

100 मीटर की दौड़ में छात्रा सीता ने सबसे तेज दौड़ लगाते हुए सभी को पीछे छोड़ दिया। उसे प्रथम स्थान प्राप्त हुआ। अनुपम देवी द्वितीय और आरती यादव को तीसरे स्थान पर संतोष करना पड़ा।
विज्ञापन


400 मीटर की दौड़ में अखिलेश शाक्य ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। मो.आमिर खान एक बार फिर दूसरे स्थान पर रहे, जबकि सोहनलाल को तीसरा स्थान प्राप्त हुआ।

43200 मीटर रिले दौड़ में दीक्षा मिश्रा, नीलम, आरती और अंजली की टीम प्रथम स्थान पर रही। अनुपम देवी, सीता, मीनू दुबे, मृदुला की टीम दूसरे स्थान पर और उपासना, उषा, उपमा की टीम तीसरे स्थान पर रही।

डिसकस थ्रो में बीरप्रताप सिंह, रंजीत सिंह, अखिलेश शाक्य और छात्राओं की डिसकस थ्रो प्रतियोगिता में नीलम, अंजली देवी व मृदुला क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहे।

हैमर थ्रो छात्र वर्ग की प्रतियोगिता में सुदेश कुमार, रंजीत सिंह व आमिर खान, छात्रा वर्ग में कु.नीलम, सीता व ज्योति, ट्रिपल कूद में छात्र वर्ग में मुदित कुमार, अखिलेश शाक्य व मो.आमिर, छात्रा वर्ग में नीलम, अंजली देवी, रेनू गौतम, ऊंची कूद में छात्रा वर्ग में रेनू गौतम, कु.उपासना व राधादेवी क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहे।

क्रीड़ा अध्यक्ष डॉ.आरएन राय के संयोजन में हुई खेलकूद प्रतियोगिताओं में प्राचार्य डॉ.अजिता त्रिपाठी अवस्थी ने खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। इस मौके पर डॉ.वीएन राय, डॉ.जयवीर सिंह, डॅा.वविता यादव, डॅा. मनोज गर्ग, डॉ. उदयपाल सिंह, प्रो.धर्मवीर सिंह, अमित शुक्ला, मो.साबिर, सत्यम गुप्ता, रेनू पांडेय, राजेश कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें