फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: औरेया से लखनऊ वापसी में तिर्वा पहुंचे अखिलेश

विज्ञापन
विज्ञापन
तिर्वा। दो दिन पहले एक्सप्रेसवे पर हुए हादसे में पांच लोगों की मौत के बाद पीड़ित परिवार से मिलकर लौटते समय सपा प्रमुख अखिलेश यादव बुधवार की देर शाम तिर्वा पहुंचे। यहां उन्होंने कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर निकाय चुनाव की कड़वाहट भूलकर लोकसभा चुनाव की तैयारी करने को कहा।
विज्ञापन

दरअसल दो दिन पहले सोमवार को एक्सप्रेसवे पर सड़क हादसे में एरवाकटरा थाना के शेखूपुर गांव के एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत हो गई थी। हादसे में जान गंवाने वाला राहुल सविता सपा का कार्यकर्ता था। बुधवार को सपा प्रमुख उसके गांव गए थे। वहां से वापस लखनऊ जाते समय उमर्दा में सर्वेश यादव के प्रतिष्ठान पर रुककर आने वाले लोकसभा के चुनाव को लेकर एकजुट होने की बात कही। उन्होंने बंद पड़े काऊ प्लांट के बारे में जानकारी ली। इसके बाद कस्बे के मुन्ना होटल पर रुककर चाय पीते-पीते कार्यकर्ताओं से बातचीत की। नगर निकाय चुनाव में हार जाने पर चर्चा करते हुए 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर मतदाताओं से जुड़ने की बात कही। उसके बाद एक्सप्रेसवे से होकर लखनऊ रवाना हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें