फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: डीएम-एसपी ने जिला जेल का निरीक्षण किया

Wed, 31 May 2023 11:01 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
जलालाबाद। बुधवार को डीएम और एसपी ने जिला जेल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने वहां बंदियों से मिलकर उनसे जरूरी जानकारी ली।
विज्ञापन

दोपहर एक बजे पहुंचे डीएम शुभ्रांत शुक्ल और एसपी कुंअर अनुपम सिंह ने जेल का निरीक्षण किया। दोनों अफसरों ने बारी-बारी से सभी बैरकों की गहनता से तलाशी कराई। महिला बैरक, गल्ला गोदाम, अस्पताल में भर्ती बीमार बंदियों से इनके स्वास्थ्य की जानकारी की। पाकशाला की जांच कर बंदियों व कैदियों से बात की। महिला बंदियों को पढ़ने के लिए प्रेरित करने की बात कही। जेल अधीक्षक से कहा कि कौशल विकास मिशन के अंतर्गत बंदियों को प्रशिक्षण दिलाया जाए। साथ ही महिला बंदियों को कंप्यूटर प्रशिक्षण, मोटर बाइंडिंग, इलेक्ट्रॉनिक से संबंधित जानकारी दी जाए। महिला बंदियों के साथ रह रहे बच्चों को नजदीकी प्राथमिक विद्यालय में नामांकन कराया जाए । गैर जनपदों के बंदियों की पेशी वीसी के माध्यम से कराई जाए। कैमरे हर समय चालू रहें। इस दौरान जेल अधीक्षक पीके त्रिपाठी, जेलर वीके शुक्ला, डिप्टी जेलर रवी, आशा पांडेय,जेल के चिकित्सक डॉ. जितेंद्र नाग और राजेश यादव रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें