फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दौड़ में अनुपम और अखिलेश अव्वल

Wed, 21 Jan 2015 11:39 PM IST
अमर उजाला, ब्यूरो, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
नेहरू पीजी कालेज में तीन दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिताओं का बुधवार को शुभारंभ हो गया। कालेज के प्रबंध समिति की सचिव इंदिरा दुबे ने दीप प्रज्वलन कर छात्र छात्राओं को शपथ दिलाई। साथ ही कहा कि खेलकूद से शारीरिक और मानसिक विकास होता है।
विज्ञापन


प्राचार्य डॉ. अजिता त्रिपाठी अवस्थी ने सीमित संसाधनों में भी छात्र-छात्राओं की बड़ी संख्या में सहभागिता पर हर्ष व्यक्त किया। डॉ. आरएन राय ने कहा प्रतियोगिताएं बौद्धिक विकास के साथ शारीरिक विकास के लिए आवश्यक हैं। इस अवसर पर पिछले दिनों हुई क्रिकेट प्रतियोगिता और खो-खो प्रतियोगिता में विजयी टीमों के छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र, पदक देकर सचिव इंदिरा दुबे ने सम्मानित किया।

पहले दिन 200 मीटर दौड़ छात्रा वर्ग में अनुपम देवी ने प्रथम, दीक्षा मिश्रा ने द्वितीय, सीता ने तृतीय और छात्र वर्ग में अखिलेश शाक्य ने प्रथम, मोहम्मद आमिर खान ने द्वितीय और अखिलेश कुमार ने तृतीय स्थान पाया। शाटपुट छात्रा वर्ग में आरती यादव प्रथम, नीलम द्वितीय, अनुपम देवी तृतीय और छात्र वर्ग में रंजीत सिंह प्रथम, वीरप्रताप सिंह द्वितीय, मुदित कुमार तृतीय रहे।
विज्ञापन


लंबी कूद छात्रा वर्ग में दीक्षा मिश्रा प्रथम, नीलम द्वितीय, अंजली देवी तृतीय, छात्र वर्ग में अखिलेश शाक्य प्रथम, अखिलेंद्र कुमार द्वितीय, मुदित कुमार तृतीय रहे। जैवलिन थ्रो छात्रा वर्ग में मीनू दुबे प्रथम, अनुपम देवी द्वितीय, नीलम तृतीय, छात्र वर्ग में रंजीत सिंह प्रथम, प्रवेश कुमार द्वितीय और अदित कुमार तृतीय रहे।

800 मीटर दौड़ में छात्र वर्ग में सोहनलाल प्रथम, अखिलेश शाक्य द्वितीय और अमन राठौर तृतीय रहे। इस अवसर पर डॉ. यूएस शुक्ला, डॉ. वीएन राय, डॉ. जयवीर सिंह, डॉ. बबिता यादव, डॉ. मनोज गर्ग, डॉ. यूपी सिंह, प्रो. प्रियंका, प्रो. सर्वेश कुमार, प्रो. धरमवीर सिंह, डॉ. आशीष गुप्ता ने खेलों के आयोजन में सक्रिय भूमिका निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें