फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आकाशदीप अपहरण कांड: पुलिस को टेस्ट रिपोर्ट का इंतजार

विज्ञापन
विज्ञापन
इंदरगढ़(कन्नौज)। बाइक एजेंसी संचालक के बेटे आकाशदीप अपहरण कांड में पुलिस सुराग के मामले में एक कदम भी आगे नहीं बढ़ पाई है। परिजनों की मांग पर कोर्ट के आदेश पर पूर्व ब्लाक प्रमुख समेत चार लोगों का पॉलीग्राफ टेस्ट कराया गया है। पुलिस अब रिपोर्ट आने का इंतजार कर रही है।
विज्ञापन

थाना इंदरगढ़ के पूराराय गांव के सतेंद्र कुमार की नादेमऊ क्षेत्र में बाइक की एजेंसी थी। कोरोना काल में उनका देहांत हो गया। 19 मार्च को इनका बेटा आकाशदीप सामान लेने के लिए बाइक से एजेंसी जा रहा था। रास्ते में उसका अपहरण कर लिया गया। पुलिस ने अपहरण के तीन दिन बाद उसके जूते और बाइक बंबा के किनारे बरामद की थी। पुलिस ने अपहरणकर्ताओं की तलाश में सर्विलांस टीम के साथ एसओजी टीम को लगाया था। तमाम लोगों से कई चक्र में पूछताछ के बाद भी सुराग हाथ नहीं लगा। चार माह बाद परिजनों ने पूर्व ब्लाक प्रमुख समेत चार लोगों की पॉलीग्राफ जांच कराने की मांग कोर्ट से की थी। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने इनका लखनऊ ले जाकर टेस्ट कराया।
सीओ दीपक दुबे ने बताया कि पॉलीग्राफ टेस्ट की रिपोर्ट आने के बाद कोई कार्रवाई की जाएगी। अपहर्ता की तलाश की जा रही है। रिपोर्ट जल्द आ जाने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें