फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: 3.30 करोड़ की लागत से बनेगा ऐमा पुल, शासन से मिली धनराशि

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। ठठिया-जनखत रोड स्थित निचली गंग नहर पर बना ऐमा पुल बेहद जर्जर है। अब इस पुल के समानांतर नए पुल का निर्माण कराया जाएगा। इसके लिए शासन ने 3.30 करोड़ की धनराशि शुक्रवार को आवंटित की है। जल्द ही नए पुल का निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। इससे क्षेत्रीय नागरिकों को काफी राहत मिलेगी।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग ने ऐमा पुल के नवनिर्माण को लेकर प्रस्ताव भेजा था, जिसे शासन द्वारा स्वीकार करते हुए 3.30 करोड़ की धनराशि प्रदान की गई है। धनराशि मिलने के बाद पुल के नवनिर्माण के लिए विभाग ने कवायद शुरू कर दी है। अब विभाग द्वारा पुराने पुल के समानांतर ही नए पुल का निर्माण कराया जाएगा। इसके लिए विभाग द्वारा कार्ययोजना तैयार की जा रही है। जल्द ही नए पुल का निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा।
इस पुल के बन जाने से क्षेत्रीय नागरिकाें व अन्य राहगीरों को भारी राहत मिलेगी और आवागमन में सहूलियत मिलेगी। लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता दीपेश अस्थाना ने बताया कि नए पुल के निर्माण को लेकर कार्ययोजना तैयार की जा रही है। जल्द ही पुल का निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन

150 वर्ष पुराना है ऐमा पुल
निचली गंग नहर पर बना ऐमा पुल 150 वर्ष पुराना है, जो कि बेहद जर्जर है। इस पुल की मरम्मत संभव नहीं है। ऐसे में विभाग द्वारा नया पुल बनाने के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा गया था। अब स्वीकृत कर धनराशि आवंटित की गई है।
कानपुर देहात को कन्नौज से जोड़ता ऐमा पुल
ऐमा पुल जिले को कानपुर देहात से जोड़ता है। इस पुल के बनने से कानपुर देहात के बिषधन, रसूलाबाद, झींझक जाने वाले लोगों को आसानी होगी। संकरा और जर्जर होने के कारण इसके ऊपर से भारी वाहन नहीं निकल पाते हैं। अधिशासी अभियंता ने बताया कि नया पुल चौड़ा व मजबूत बनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें