शहर के बोर्डिंग मैदान में चल रहे जिला क्रिकेट
एसोसिएशन द्वारा आयोजित एचएमएस मथुरा प्रसाद पटेल ट्राफी के लिए स्वर्गीय
दयालदास ओपेन राज्य कैश मनी क्रिकेट प्रतियोगिता के तहत अंतिम सेमीफाइनल
मैच खेले गए। इसमें आगरा एवं फील्ड गन कानपुर की टीमों ने विजय हासिल की।
पहले
सेमीफाइनल में टास जीतकर रेलवे की टीम ने 18 ओवर में 10 विकेट खोकर 116 रन
बनाए। जवाब में उतरी आगरा की टीम ने 17 ओवर में सात विकेट खोकर विजय हासिल
कर ली। इसमें पीके ने 41, साहिल ने 23, शिवम ने 12 रन बनाए। शाकिब ने 27
रन देकर पांच विकेट लिए। अभिषेक ने 32 रन देकर दो विकेट झटके।
आगरा ने 17
ओवर में 117 रन बनाए। इसमें विक्का ने 29, राहुल ने 28, मोनू ने 24 रन
बनाए। राहुल ने 32 रन देकर दो विकेट लिए। विक्की ने 29 रन देकर दो विकेट व
बिलाल ने 27 रन देकर दो विकेट लिए। दूसरे सेमीफाइनल मैच में वैदिक
फतेहपुर ने टास जीतकर नौ ओवर में 10 विकेट खोकर 36 रन बनाए। आकाश ने 20 रन
बनाए।
नीरज शर्मा ने नौ रन देकर चार विकेट लिए। अनमोल ने 10 रन देकर दो
विकेट और आशीष ने छह रन देकर एक विकेट लिया। जवाब में फील्ड गन कानपुर ने
तीन ओवर में बिना विकेट खोए मैच जीत लिया। मैन आफ द मैच का पुरस्कार फील्ड
गन कानपुर के खिलाड़ी नीरज शर्मा को एसोसिएशन के चेयरमैन संजय सामवेदी ने
दिया।