फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैस सिलेंडर न मिलने पर किया हंगामा

Wed, 31 Dec 2014 12:36 AM IST
अमर उजाला, ब्यूरो, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
घरेलू गैस की किल्लत को लेकर उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा काटा और हाईवे पर आंशिक जाम लगाकर प्रदर्शन किया। सूचना पर पहुंचे डीएसओ ने दो पूर्ति निरीक्षक लगाकर उनकी देखरेख में गैस का वितरण कराया।
विज्ञापन


बालाजी गैस एजेंसी के सफियापुर गोदाम पर मंगलवार को गैस लेने पहुंचे उपभोक्ताओं को सिलेंडर न मिलने पर उनका पारा चढ़ गया। उपभोक्ताओं ने विरोध में जमकर हंगामा काटा।

रामगंज के विजय गुप्ता, गोरीनेवादा के मो. रफी, मझपुरवा के अनीस, सवापुर के कप्तान सिंह, ज्ञानपुर के रामजी त्रिपाठी, अनौगी के हरपाल सिंह आदि उपभोक्ताओं ने बताया कि बुकिंग के बाद भी उन्हें कई दिनों से सिलेंडर नहीं दिया जा रहा है। गैस गोदाम सफीपुर के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं।
विज्ञापन


जबकि सिलेंडर कालाबाजारी में दूसरे स्थानों पर बेचे जा रहे हैं। मंगलवार को सिलेंडर लेने वालों की भारी भीड़ लग गयी। जब सिलेंडर नहीं मिले तो हंगामा काटना शुरू कर दिया। कुछ उत्तेजित लोगों ने हाईवे पर जाम लगा दिया। सूचना पाकर डीएसओ संतोष सिंह ने सदर के पूर्ति निरीक्षक जावेद अख्तर व मनीष श्रीवास्तव को गोदाम पर भेजकर उनकी निगरानी में सिलेंडर वितरण कराया।

कुछ इसी प्रकार का आलम कस्बे के पीके गैस एजेंसी पर रहा। सुबह से ही गैस लेने वालोें का तिराहा स्थित शोरूप पर जा पहुंचे। लेकिन उन्हें गैस नहीं मिली। प्रबंधक अंकित दुबे ने बताया कि माह जनवरी से उपभोक्ताओं के खाते में सब्सिडी भेजने को लेकर इस समय फार्म भरवाने का काम चल रहा है। इसके चलते गैस वितरण में अवरोध आ रहा है। बुधवार को भी गैस वितरण ठप रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें