फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: अफसरों के जाते की दुकानदारों ने फुटपाथ पर सजाई दुकानें

विज्ञापन
विज्ञापन
छिबरामऊ। पालिका व पुलिस के अतिक्रमण के खिलाफ चलाया गया अभियान कुछ ही पलों में फुस्स हो गया। फुटपाथ घेरे दुकानदारों पर कार्रवाई न होने के कारण अफसरों के पीठ घुमाते ही फुटपाथ पर दोबारा कब्जा कर दुकानें सजा ली गई, जिससे समस्या जस की तस है।
विज्ञापन


कई सालों से नगर के मुख्य मार्ग का फुटपाथ दुकानदारों ने घेर रखा है। ऐसे में वाहनों के साथ सड़क पर पैदल चलने वालों को परेशानी हाे रही है। दिन के समय में नगर के मुख्य मार्ग पर जाम की समस्या बनी रहती है। तय कार्यक्रम के अनुसार गुरुवार को बाजारबंदी के दौरान पालिका व पुलिस प्रशासन ने विशुनगढ़ तिराहे से पीपल चौराहे तक अभियान चलाया।
सब्जी मंडी में अतिक्रमण देख कोतवाल कपिल दुबे व ईओ अजय कुमार ने दुकानदारों को चेतावनी देते हुए फुटपाथ खाली रखने की हिदायत दी। अभियान शुरू होते ही सब्जी मंडी में दुकानदारों में हड़कंप मच गया और सामान समेट कर सुरक्षित स्थानों पर रखवा दिया। वहीं फलों व सब्जी के ठेले वाले गलियों में खिसक गए। अभियान के दौरान अफसरों के आगे बढ़ने के साथ पीछे से दुकानदार दोबारा से फुटपाथ पर दुकानें सजाने लगे। अभियान के दौरान सफाई निरीक्षक अमर दीप, प्रवेश यादव, प्रदीप कश्यप समेत सफाई नायक व सफाई कर्मी साथ रहे।
विज्ञापन


ईओ बोले कराई जाएगी क्रॉस मॉनीटरिंग

अभियान के बाद दोबारा फुटपाथ पर अतिक्रमण किए जाने की जानकारी होने पर ईओ अजय कुमार ने कहा कि पालिका कर्मियों की टीमें भेजकर क्रॉस मानीटरिंग कराई जाएगी। यदि दोबारा से अतिक्रमण पाया जाता है, तो संबंधित दुकानदार के खिलाफ जुर्माने की कार्रवाई की जाएगी।

फुटपाथ का किराया वसूल रहे दुकानदार

मुख्य मार्ग के दुकानदारों ने फुटपाथ को किराये पर उठा दिया है और जमीन पर दुकान सजाने वाले फुटपाथी दुकानदारों से मोटा किराया वसूल रहे हैं। वहीं कुछ दुकानदारों ने दुकानों में कम और फुटपाथ पर उससे ज्यादा सामान सजा कर सरकारी जमीन पर कब्जा कर रखा है, जिस कारण मुख्य मार्ग पर पूरे दिन जाम की समस्या बनी रहती है। कोतवाल कपिल दुबे ने बताया कि ऐसे दुकानदारों को चिह्नित कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें